हारे के सहारे श्याम मुझे गले लगा लो ना लिरिक्स

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स एक प्रसिद्ध भजन है जो भगवान खाटू श्याम के प्रति भक्ति और समर्पण की भावना को व्यक्त करता है।

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स

हारे के सहारे श्याम,
मुझे गले लगा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।

तर्ज: एक आस तुम्हारी है (राग – शिवरंजनी)

मेरे श्याम तेरा डंका,
सारे जग में बजता है,
(तेरे दर पर आती है,
दुनिया दीवानी,
भरे सबकी झोली,
ये शीश का दानी,
मुझे भी प्रभु,
एक पल तो निहारो,
मेरे सुने जीवन को,
तुम ही सवारो)

कहते है आंसू से,
मेरा श्याम पिघलता है,
हालात तो देख मेरी,
जरा मुझे बचा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।

गर आंख में आंसू है,
तो किसको दिखाऊ मैं,
(इन अश्को की धारा को,
तुम ही सम्भालो,
आकर कन्हैया,
तुम मुझको बचा लो,
नही आओगे तुम जो,
बन कर खिवैया,
मैं मर जाऊंगा,
तेरे दर पर कन्हैया)

अब छोड़ तेरे दर को,
बता किस दर जाऊ मैं,
क्या नहीं संभालोगे,
इतना तो बता दो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।

हारे के सहारे हो,
तो क्यों नहीं आते हो,
(मुझे तुझसे चाहत है,
इतनी मुरारी,
तेरे ही भरोसे पे,
दुनिया हमारी,
जो ना आये तो हम,
ये समझेंगे प्यारे,
बस नाम के हो,
हारे के सहारे)

क्या तुम भी श्याम प्रभु,
झूठा नाम कमाते हो,
इस नाम का ही बाबा,
वो फर्ज निभाओ ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।

मैंने सुना था कि दर पर,
सब एक बराबर है,
(कितनो को तारा है,
तुमने मुरारी,
पर तेरे भगत थे,
वो तेरे पुजारी,
बराबर तो तब है,
जब हमको भी तारो,
वरना तू करता है,
सौदा बिहारी)

पर लगता है मुझको,
दीनो का अनादर है,
‘भानु’ को हराकर ये,
बदनामी पाओ ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।

अन्य Top भजन लिरिक्स भी पढ़े:

Haare Ke Sahaare Shyam Bhajan With Lyrics

(Tarz – Ek Aas Tumhari Hai | Raag – Shivranjani)

Haare ke sahaare Shyam,
Mujhe gale laga lo na,
Main haar ke aaya darbaar,
Mujhko bhi sambhaalo na.

Mere Shyam tera danka,
Saare jag mein bajta hai,
(Tere dar par aati hai,
Duniya deewani,
Bhare sabki jholi,
Yeh sheesh ka daani,
Mujhe bhi Prabhu,
Ek pal to nihaaro,
Mere sune jeevan ko,
Tum hi savaaro)

Kehte hain aansoo se,
Mera Shyam pighlta hai,
Haalaat to dekh meri,
Zara mujhe bacha lo na,
Main haar ke aaya darbaar,
Mujhko bhi sambhaalo na.

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स का अर्थ:

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स भगवान खाटू श्याम के प्रति समर्पण और भक्ति की भावना को दर्शाता है। इसमें भक्त भगवान से विनती करते हैं कि वह उनके दुखों को समझें और उनकी मदद करें।

क्यों है यह हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स लोकप्रिय?

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स भक्तों के दिलों में एक गहरी भावनात्मक कनेक्शन बनाता है। इसका संगीत और लिरिक्स भगवान की कृपा की तलाश करने वाले भक्तों के मन में आशा और शांति का संचार करते हैं। खाटू श्याम के दरबार में आए हर भक्त को भगवान श्याम की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स का प्रभाव:

हारे के सहारे श्याम भजन लिरिक्स सुनते समय हर भक्त को अपने जीवन के संघर्षों और परेशानियों का हल भगवान से ही मिलता है। इस भजन में भगवान से प्रार्थना की जाती है कि वह भक्तों की परेशानी दूर करें और उन्हें सच्ची शांति प्रदान करें।

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button