हर जनम में भैरव, तेरा साथ चाहिए भजन लिरिक्स

हर जनम में भैरव, तेरा साथ चाहिए लिरिक्स |

Har Janam Me Bhairav, Tera Saath Chahiye Bhajan Lyrics

हर जनम में भैरव तेरा साथ चाहिए,
सर पे मेरे दादा तेरा हाथ चाहिए ॥


सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए,
मुझको तो बस इतनी सी सौगात चाहिए
हर जनम में भैरव तेरा साथ चाहिए,
सर पे मेरे दादा तेरा हाथ चाहिए ॥


मेरी आंखों के तुम तो तारे हो,
जान से ज्यादा मुझे प्यारे हो ।
रूठे सारी दुनिया, तुम रूठना नहीं,
मुझको तेरे प्यार की बरसात चाहिए ॥


मुझपे तेरी कृपा ये कम ना हैं,
फिर भी छोटी सी एक तमन्ना है ।
मर ना जाये दादा तुम्हे याद करके,
जीते जी एक तुमसे मुलाकात चाहिए ॥


मेरी दुनिया को तुम बसाये हो,
मेरी सांसो में तुम समाये हो ।
दिन में साथ साथ तुम रहो मेरे,
सपनो में आते रहो, वो रात चाहिए ॥


Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button