चलो चलो सखी अब जाना हिंदी भजन लिरिक्स

Chalo Chalo Sakhi Ab Jana Lyrics

चलो चलो सखी अब जाना
पिया भेज दिया परवाना ।।टेर।।


इक दूत जबर चल आया,
सब लशकर संग सजाया री,
किया बीच नगर के ठाना,
पिया भेज दिया परवाना ।।1।।


गढ़ कोट किले गिरवाए,
सब द्वार बंद करवाए,
अब किस विध होय रहाना,
पिया भेज दिया परवाना ।।2।।


जब दूत महल में आवे,
तुझे तुरत पकड़ ले जावे री,
तेरा चले न एक बहाना,
पिया भेज दिया परवाना ।।3।।


आगे रस्ता कठिन है भारी,
कर संग समान त्यारी री,
ब्रम्‍हानंद फेर नहि आना,
पिया भेज दिया परवाना ।।4।।

Singer: Vishal Kavia

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button