KhatuShyam Ji Bhajan With Lyrics
यहाँ पढ़े लिरिक्स इन हिंदीआएगा खाटूवाला,
आएगा खाटूवाला
तेरे टूटे ख्वाब सजाने,
जीवन बगिया महकाने
तेरे सिर पे हाथ फिराने,
तुझे अपने गले लगाने
आएगा खाटूवाला ।।टेर।।
आएगा खाटूवाला
तेरे टूटे ख्वाब सजाने,
जीवन बगिया महकाने
तेरे सिर पे हाथ फिराने,
तुझे अपने गले लगाने
आएगा खाटूवाला ।।टेर।।
रंग रसिया वो मन बसिया,
मेरा सांवरिया सरकार है
इनके रंग में रंगी हूँ मैं,
मुझे जग की ना दरकार है
कभी ना गिरने देगा तुमको,
मन में ये विश्वास रखो
देर है पर अंधेर नहीं तुम,
दिल में ये एहसास रखो
तेरे दिल की बात वो सुनने,
कुछ अपने दिल की सुनाने
तेरे सिर पे हाथ फिराने,
तुझे अपने गले लगाने
आएगा खाटूवाला ।।टेर।।
हर प्रेमी का साया बनकर,
साथ साथ वो चलता है
उसके प्रेम का दीपक देखो,
हर एक दिल में जलता है
वो गुलशन को महकाने,
अँधियारा दूर भगाने
तेरे सिर पे हाथ फिराने,
तुझे अपने गले लगाने
आएगा खाटूवाला ।।टेर।।
धीरज देगा हर प्रेमी को,
अलग ही इसकी शान है
बिना कहे ये पूरा करता,
हर दिल का अरमान है
वो बुरा भला सब जाने,
इसकी पहचान कराने
तेरे सिर पे हाथ फिराने,
तुझे अपने गले लगाने
आएगा खाटूवाला ।।टेर।।
श्याम सलोना मेरा इस कलयुग,
में सबसे बड़ा दातार है
गली गली घर घर में गूंजे,
श्याम की जय जयकार है
आएगा खाटूवाला ।।
Singer: Namrata Karwa
Lyricist: Dheeraj Saxena














