बिछा दो फूल गलियों में, के भोलेनाथ आए है लिरिक्स

Bichha Do Fool Galiyon Mein Lyrics

तर्ज – सजा दो घर को गुलशन सा

बिछा दो फूल गलियों में,
के भोलेनाथ आए है,
के भोलेनाथ आए है,
उमा के साथ आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है ।।टेर।।


सवारी भाए ना दूजी,
चले है नंदी पे चढ़ के,
नसीबों वाला दिन है ये,
नसीबों वाला दिन है ये,
सुहानी रात आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है ।।टेर।।


समाधि लगती पर्वत पे,
सर्दिया बीत जाती है,
सभी पे करने अमृत की,
प्रभु बरसात आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है ।।टेर।।


जिन्हे है आस दर्शन की,
करेंगे कामना पूरी,
सवाली भक्तों के सर पे,
वो रखने हाथ आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है ।।टेर।।


मेरे शिव भोले के जैसा,
देव ना दयालु है दूजा,
सुनी है विनती अब करने,
प्रभु करामात आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है ।।टेर।।


बिछा दो फूल गलियों में,
के भोलेनाथ आए है,
के भोलेनाथ आए है,
उमा के साथ आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है ।।टेर।।

Singer – Pooja Ji


Related Bhajan Lyrics

यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो ये भी देखें:

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button