भोला भांग तुम्हारी, मैं घोटात-घोटात हारी लिरिक्स

Bhola Bhang Tumhari Main Ghot Ghot Hari Lyrics

शिवरात्रि भजन लिरिक्स यहाँ देखे

भोला भांग तुम्हारी मैं घोटत घोटत हारी,
हमसे ना घोटी जाए तेरी एक दीना,
की होए तो घोटु रोज ना घोटी जाए,
बम भोला बम भोला बम भोला ।।टेर।।


जिस दिन से मैं ब्याह के आई भाग हमारे फूटे,
राम करे ऐसा हो जाये ये सिलबट्टा टूटे,
ये रोज रोज की रगड़ झगड़,
हमसे तो सही ना जाये,
तेरी एक दीना की होए तो घोटु रोज ना घोटी जाए ।।टेर।।


नाजुक तन है नाज से पाला कैसे कहु कसाले,
घोटत घोटत भांग तुम्हारी,
हाथ में पड़ गए छाले,
मैं मायके को जाऊँ तो स्वामी अकल ठिकाने आए,
तेरी एक दीना की होए तो घोटु रोज ना घोटी जाए ।।टेर।।


भोलेनाथ माता पारवती को समझाते हुए,
सुन गणपति की महतारी,
तुम घोंटो भांग हमारी,
बिन भांग रहा नहीं जाए,
गौरां तुमको छोड़ दूँ लेकिन भांग ना छोड़ी जाए।
सुन गौरा सुन गौरा सुन गौरा ।।टेर।।


भांग नहीं भगवती है ये घट घट में रहने वाली,
दुष्टो दलों के लिए बानी है काली माह काली,
इसको पीकर ऋषि मुनि नारद भक्ति में ध्यान लगाए,
गौरां तुमको छोड़ दूँ लेकिन भांग ना छोड़ी जाए।
बम भोला बम भोला बम भोला ।।टेर।।

प्रेषक : हरी जी (राजस्थान)


Related Bhajan Lyrics

यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो ये भी देखें:

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button