कन्हैया अब तो आ जाओ, तुम्हारी याद आती है

Kanhiya Aba To Aa Jao Tumari Yad Aati Hai

कन्हैया अब तो आ जाओ,
तुम्हारी याद आती है,
तुम्हारी याद आती है,
हमें पल पल सताती है,
ओ मोहन अब तो आ जाओ ।।टेर।।

कभी मथुरा में जाते हो
गोकुल में रहते हो
हरि ह्रदय में बस जाओ
तुम्हारी याद आती है
कन्हैया अब तो आ जाओ ।।टेर।।

कभी ग‌ऊयों में रहते हो
कभी ग्वालों में रहते हो
हरि भगतों में बस जाओ
तुम्हारी याद आती है
कन्हैया अब तो आ जाओ ।।टेर।।

कभी मंदिर में रहते हो
कभी पर्दे में रहते हो
कभी माला में बस जाओ
तुम्हारी याद आती है
कन्हैया अब तो आ जाओ ।।टेर।।

पड़ी मझधार में नैया,
खिवैया कोई नहीं मेरा
खिवैया आप बन जाओ
तुम्हारी याद आती है
कन्हैया अब तो आ जाओ ।।टेर।।

कृष्ण जी के नये लिरिक्स आप यहाँ पर पढ़ सकते है:

  1. गुजरियां नाचे खोली में भजन लिरिक्स
  2. कटे घड़ायो गजरो ओ कटे घडायो बाजू
  3. मेरा नील वरण सा श्याम भजन लिरिक्स
  4. करता हु में वंदना नत सिर बारम्बार लिरिक्स
  5. मेरी ज़िन्दगी सवर जाए भजन लिरिक्स
  6. होरी में मेरे अइयो सांवरिया हिंदी लिरिक्स भजन

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button