Humari Baar Tum Nikle Manmohan Sanam Jhute
हमारी बार अगर निकले मदन मोहन सनम झूठे
हमारी बार अगर निकले,
मदन मोहन सनम झूठे,
तो सरदारी के सारे नाम,
भी कर देंगे हम झूठे ।।टेर।।
जो कदमों ने तुम्हारे,
तरु शीला केवट उबारे है,
तो अब कलिकाल में करते हो,
क्यों साबित कदम झूठे,
हमारीं बार अगर निकलें,
मदन मोहन सनम झूठे,
तो सरदारी के सारे नाम,
भी कर देंगे हम झूठे ।।टेर।।
सुना है हमने ग्रंथो से की,
तुम अधमो के प्रेमी हो,
बता दो ग्रंथ झूठे है की,
तुम झूठे की हम झूठे,
हमारीं बार अगर निकलें,
मदन मोहन सनम झूठे,
तो सरदारी के सारे नाम,
भी कर देंगे हम झूठे ।।टेर।।
पतित से पतित-पावन का,
मिला क्या खूब जोड़ा है,
ना तुम सच्चो में कम सच्चे,
ना हम झूठो में कम झूठे,
हमारीं बार अगर निकलें,
मदन मोहन सनम झूठे,
तो सरदारी के सारे नाम,
भी कर देंगे हम झूठे ।।टेर।।
हे करुणानिधि करो यदि,
‘बिंदु’ पर करुणा नज़र थोड़ी,
तो सब झगड़ा ही मिट जाए,
ना तुम झूठे ना हम झूठे,
हमारीं बार अगर निकलें,
मदन मोहन सनम झूठे,
तो सरदारी के सारे नाम,
भी कर देंगे हम झूठे ।।टेर।।
स्वर – स्वामी राजेश्वरानंदजी
रचना – श्री बिंदु जी महाराज














