जिस भजन में राम का नाम ना हो लिरिक्स

जिस भजन में राम का नाम ना हो

तर्ज :

म्हारा हरिया बन रा सुवटिया

जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।।टेर।।


चाहे बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए,
चाहे बेटी कितनी लाडली हो,
घर घर ने घुमाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।।टेर।।


जिस माँ ने हम को जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
जिस पिता ने हम को पाला है,
उसे कभी रुलाना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।।टेर।।


चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो,
उसे भेद बताना ना चाहिए,
चाहे मैया कितनी बैरी हो,
उसे राज़ छुपाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।।टेर।।


Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button