चली शिव शम्भु की बरात लिरिक्स

Chali Shiv Shambhu Ki Barat Lyrics In Hindi

चली शिव शम्भु की बरात है,
ग्यारा लाख बाराती साथ,
बाँध लिया सर्पो का सेहरा,
अंग भभूती शिव ने रमा ली
लगा लिया नंदी पे आसन,
भंग की झोली संग लटका ली,
पार्वती से व्याह रचाने चले है भोले नाथ,
चली शिव शम्भु की बरात है,
ग्यारा लाख बाराती साथ ।।टेर।।


वेद मन्त्र पड़ते है ब्रह्मा,
शिव शिव गाये माँ ब्रह्मानी
चवर झुलाए श्री नारायण,
देख के शिव जाए बलिहारी,
लक्ष्मी मैया ने लक्ष्मी की,
शिव पे करी बरसात
चली शिव शम्भु की बरात है,
ग्यारा लाख बाराती साथ ।।टेर।।


सरस्वती की वीणा बाजी,
मंगल काल करे पुरवाई,
देव लोक है दे रहा,
शिव शम्भु को आज वधाई,
दिन से भी ज्यादा उजली है,
देखो आज की रात
चली शिव शम्भु की बरात है,
ग्यारा लाख बाराती साथ ।।टेर।।


भोले के चेलो की टोली,
हर हर हर महादेव है बोली,
आगे आगे देवता सारे,
पीछे भूतो की रंगोली,
दास पवन मुस्काये देख के,
डमरू शिव के हाथ,
चली शिव शम्भु की बरात है,
ग्यारा लाख बाराती साथ ।।टेर।।

प्रेषक : हर्षिता

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button