तेरा पल पल बीता जाये शिव भजन लिरिक्स

तेरा पल पल बीता जाये लिरिक्स

तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमह शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय।

शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो,
तेरा अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमह शिवाय।।

यह दुनिया पंछी का मेला,
समझो उड़ जाना है अकेला,
तेरा तन ये साथ न जाय,
मुख से जप ले नमह शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय।

मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी,
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमह शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय।

शिव पूजन में मस्त बने जा,
भक्ति सुधा रस पान किये जा,
तु दर्शन विश्वनाथ के पाय,
मुख से जप ले नमह शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय।

तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमह शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय।

प्रेषक : हर्षिता

भोलेनाथ के नये भजन आप यहाँ पर पढ़ सकते है:

  1. शिवरात्रि विशेष भजन लिरिक्स संग्रह
  2. सदा शिव सर्व वारदाता भजन लिरिक्स
  3. महाशिवरात्रि 2026: आज का शुभ मुहूर्त और व्रत विधि
  4. कौन है वो कौन है वो कहाँ से वो लिरिक्स
  5. केशो में गंगा है माथे पे चांद लिरिक्स

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button