Lakh Datari Baba Se Hum Jholiya Bhar Ke Layenge |
लख दातारी बाबा से हम झोलियां भर के लाएंगे
फागुन के मेले में पूरा खाटू सजता है
खाटू वाला श्याम बड़ा सुंदर लगता है
भक्तों की टोली के संग में,
होली खेल के आएंगे,
लख दातारी बाबा,
लख दातारी बाबा से,
लाखों में लेके आएंगे,
लख दातारी बाबा से,
हम झोलियां भर के लाएंगे ।।
कोई रंग गुलाल है लाया,
कोई भर पिचकारी लाया,
कोई फूल की माला लाया,
कोई इत्र चढ़ाने आया,
मंदिरिए में सांवरिए के चंग बजाएंगे,
लख दातारी बाबा से,
लख दातारी बाबा से,
लाखों में लेके आएंगे,
लख दातारी बाबा से,
हम झोलियां भर के लाएंगे ।।
उत्तर से लेके दक्षिण,
पूरब से लेके पश्चिम,
भक्तों का ही है रेला,
क्योंकि फागुन का है मेला,
रिंगस से खाटू तक पैदल,
चल के जाएंगे,
खाटू वाले श्याम धनी को
निशान चढ़ाएंगे,
लख दातारी बाबा,
ओ मेरा बाबा लख दातारी बाबा से,
लाखों में लेके आएंगे ।।
क्यों हार के बैठा घर पे,
क्यों बोझ धरा है सर पे,
विश्वास श्याम पे कर ले,
और आजा इनके दर पे,
मित्तल के संग तेरा बेड़ा पार लगाएंगे,
तेरे संग मेरा भी बेड़ा पार लगाएंगे,
लख दातारी बाबा से,
ओ बाबा जी, बाबा जी,
लख दातारी बाबा से,
लाखों में लेके आएंगे,
लख दातारी बाबा से,
हम झोलियां भर के लाएंगे ।।
फागुन के मेले में पूरा खाटू सजता है,
खाटू वाला श्याम बड़ा सुंदर लगता है, ।
भक्तों की टोली के संग में,
होली खेल के आएंगे,
लख दातारी बाबा,
लख दातारी बाबा से,
लाखों में लेके आएंगे,
लख दातारी बाबा से,
हम झोलियां भर के लाएंगे ।।
Singer – Kanhaiya Mittal
श्री खाटूश्याम जी के नये लिरिक्स आप यहाँ पर पढ़ सकते है:
- श्याम नाम ही लेना रे लिरिक्स
- रंग रंगीला फागण आया झूम रहा संसार है लिरिक्स
- कटे घड़ायो गजरो ओ कटे घडायो बाजू
- मेरा नील वरण सा श्याम भजन लिरिक्स
- करता हु में वंदना नत सिर बारम्बार लिरिक्स
- मेरी ज़िन्दगी सवर जाए भजन लिरिक्स
- होरी में मेरे अइयो सांवरिया हिंदी लिरिक्स भजन














