Mujhe Teri Jarurat Hai O Baba Darash Dikhao Na
तुम ही हो हारे का सहारा,
तुम ही हो कलयुग अवतारी,
मेरी अब सब आस तुमही से,
सुन लो तीन बाण के धारी ।।
मुझे तेरी ज़रूरत है,
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना,
हाँ रखकर मोर छड़ी सर पर,
मुझे अपना बनाओ ना ।।
तुम ही हो हारे का सहारा,
तुम ही हो कलयुग अवतारी,
मेरी अब सब आस तुमही से,
सुन लो तीन बाण के धारी ।।
कैसे मैं आऊँ कैसे तुम्हें पाऊँ,
जतन करू मैं जो भी हार ही जाऊँ,
उलझ गया हूँ बिखर गया हूँ,
तुम्ही को बताऊँ तुम्ही को बुलाऊँ ।।
मेरे लखदातार तुम्ही हो,
देखो सूना मेरा आँगन,
आ जाओ लीले पर चढ़तो,
डोल उठे अब सिंहासन ।।
हाँ स्वस्ति गीत जो गाए,
ओ बाबा सुनने आओ ना,
सजू श्रृंगार मैं तेरे,
मुझे वो पुष्प बनाओ ना,
मुझे तेरी ज़रूरत है ।।
दान शीश का कृष्ण ने माँगा,
बर्बरीक ने पल में दिया,
कलयुग के अवतारी बनोगे,
श्याम नाम फिर कृष्ण ने दिया ।।
शीश से हर संघर्ष को देखा,
देखा युद्ध महाभारत का,
अब देखो मुझको बाबा,
सुनलो हर शब्द इबादत का ।।
कृपा की इक नज़र से तुम,
हाँ बाबा मुझे सँवारो ना,
हम तुम्हारे तुम हमारे,
हाथ थामों सँभालो ना,
मुझे तेरी ज़रूरत है,
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना,
हाँ रखकर मोर छड़ी सर पर,
मुझे अपना बनाओ ना ।।
SInger : Swasti Mehul
खाटूश्याम जी के नये लिरिक्स आप BhajanWithLyrics पर पढ़ सकते है:
- लख दातारी बाबा से भजन लिरिक्स
- श्याम नाम ही लेना रे लिरिक्स
- रंग रंगीला फागण आया झूम रहा संसार है लिरिक्स
- कटे घड़ायो गजरो ओ कटे घडायो बाजू
- मेरा नील वरण सा श्याम भजन लिरिक्स
- करता हु में वंदना नत सिर बारम्बार लिरिक्स
- मेरी ज़िन्दगी सवर जाए भजन लिरिक्स
- होरी में मेरे अइयो सांवरिया हिंदी लिरिक्स भजन














