तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी लिरिक्स एक अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी राम भजन है, जिसमें एक भक्त अपनी असहाय स्थिति को भगवान श्रीराम के सामने व्यक्त करता है। यह भजन जीवन की कठिनाइयों, भटकाव और भगवान के सहारे की आवश्यकता को दर्शाता है।
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी लिरिक्स
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी
यहाँ मेरी रामायण, कौन सुनेगा
है प्रभु, मैं तो अनभिज्ञ, अनपढ़, गँवार हूँ
क्या जानूँ पढ़ना-लिखना तुम ही
कहो मैं किसकी शरण जाऊँ
वाल्मीकि ना कोई तुलसी प्रभु
वाल्मीकि ना कोई तुलसी प्रभु
फिर मेरा चरित्रायण कौन बुनेगा
हे प्रभु ऐसे मझधार में छोड़कर जा रहे हो,
ना मेरे पास पतवार है और ना ही तैर कर
सागर पार करना आता है मुझे
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी ।।
ताड़का है कई मेरी राह में खड़ी
राम दिखते नहीं, है परीक्षा बड़ी
हे प्रभु दुनिया के आड़ी-टेढ़ी उलझनों के
जंजालों के बीच फंसा हुआ हूँ,
कोई रास्ता नहीं दिख रहा है,
चारों ओर अंधकार ही अंधकार है
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी ।।
मन अहिल्या मेरा पत्थर राम जी
मन अहिल्या मेरा पत्थर राम जी
इस अहिल्या का तारन कौन करेगा
वाल्मीकि ना कोई तुलसी प्रभु
फिर मेरा चरित्रायण कौन बुनेगा
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी
कर्मभूमि में धनुष विशालकाय है
रिक्त बल के तपन से मेरी बाँह है
और प्रभु परशु महाराज फरसे में मुसीबतों की धार रख रहे हैं,
अंजानी दुनिया है और लक्ष्मण रूपी कवच भी नहीं है,
अब तुम ही बताओ ऐसे में
माला मंजिल की लेके सीता खड़ी
माला मंजिल की लेके सीता खड़ी
यहाँ उसका पाणिग्रहण कौन करेगा
वाल्मीकि ना कोई तुलसी प्रभु
फिर मेरा चरित्रायण कौन बुनेगा
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी ।।
हे प्रभु मजबूरी ने वन गमन दिया,
कुछ अपने छूटे कुछ शबरी जैसे पराए अपने हुए,
बस प्रभु कृपा बनाए रखना, यही विनती है।
हनुमत के बिना वानर दोस्ती नहीं
और राम के बिना जिंदगी, जिंदगी नहीं
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी ।।
अब हे प्रभु, सिर्फ आपका ही सहारा है,
इस कठिन संकट से सिर्फ और
सिर्फ आप ही उबार सकते हैं,
मैं आपकी शरण में हूँ।
असमंजस के सागर को पार करो जी
लंका में विभीषण के मुकुट कौन रखेगा
वाल्मीकि ना कोई तुलसी प्रभु
फिर मेरा चरित्रायण कौन बुनेगा
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी ।।
अन्य राम भजन लिरिक्स यहाँ देखें
- Top 10 Shree Ram Bhajan Lyrics In Hindi
- श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में लिरिक्स
- कभी कभी भगवान को भी भजन लिरिक्स
- जिस भजन में राम का नाम ना हो लिरिक्स
- हरि नाम मैं क्या बंदिश, दिन रात लिजिए लिरिक्स
- भजमन राम चरण सुखदाई, श्री राम भजन लिरिक्स
Tum To Leela Dikhakar Chale Ram Ji Lyrics
Tum To Leela Dikhakar Chale Ram Ji
Yahan Meri Ramayan, Kaun Sunega
Hai Prabhu, Main To Anabhigya, Anpadh, Ganvaar Hu
Kya Jaanu Padhna-Likhna Tum Hi
Kaho Main Kiski Sharan Jaaun
Kyonki… Valmiki Na Koi Tulsi Prabhu
Valmiki Na Koi Tulsi Prabhu
Phir Mera Charitrayan Kaun Bunega
He Prabhu Aise Majhdhaar Mein Chhod Kar Ja Rahe Ho
Naa Mere Paas Patwaar Hai Aur Naa Hi Tair Kar
Saagar Paar Karna Aata Hai Mujhe
Tadaka Hai Kai Meri Raah Mein Khadi
Ram Dikhte Nahin, Hai Pareeksha Badi
Man Ahilya Mera Patthar Ram Ji
Is Ahilya Ka Taaran Kaun Karega
Karmbhoomi Mein Dhanush Vishaalkaay Hai
Maala Manzil Ki Leke Sita Khadi
Yahan Uska Paanigrahan Kaun Karega
Hanumat Ke Bina Vanar Dosti Nahin
Aur Ram Ke Bina Zindagi, Zindagi Nahin
Asmanjas Ke Saagar Ko Paar Karo Ji
Lanka Mein Vibhishan Ke Mukut Kaun Rakhega
Tum To Leela Dikhakar Chale Ram Ji
Yahan Meri Ramayan, Kaun Sunega
तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी लिरिक्स का अर्थ
यह भजन एक भक्त की उस स्थिति को दर्शाता है, जब वह जीवन के संघर्षों में फंसकर भगवान श्रीराम से सहायता की प्रार्थना करता है।
- भगवान के बिना जीवन अधूरा है
- कठिन समय में ईश्वर ही सच्चा सहारा होते हैं
- सच्ची भक्ति से जीवन के संकट दूर होते हैं
- समर्पण ही मोक्ष और शांति का मार्ग है
FAQs for तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी लिरिक्स
Q1. तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी लिरिक्स किस भगवान को समर्पित है?
Answer: यह भजन भगवान श्रीराम को समर्पित है।
Q2. इस भजन का मुख्य भाव क्या है?
Answer: भक्त की असहायता और भगवान से सहायता की प्रार्थना।
Q3. तुम तो लीला दिखाकर चले राम जी लिरिक्स कब गाया जाता है?
Answer: राम नवमी, भजन संध्या और धार्मिक आयोजनों में।
Q4. इस भजन से क्या सीख मिलती है?
Answer: जीवन में भगवान का सहारा सबसे महत्वपूर्ण है।
भक्ति से जुड़े रहने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।














