गाड़ी स्टेशन पर आती है
।। दोहा ।।
कबीर कूता राम का, मोतिया मेरा नाम।
गले जेवड़ी राम की, जित लेउं उत जाय।
हो जागो तैयार गाड़ी ,
स्टेशन पर आती है ।
राम नाम का टिकट कटालो ,
एक आती एक जाती है ।।
वेद शास्त्र रामायण गीता ,
लाइन हमें बताती है ।
लख चौरासी स्टेशन होकर ,
जक्शन पर आती है ।
हो जागो तैयार गाड़ी ,
स्टेशन पर आती है ।।टेर।।
स्वेत बाल और गिरे दांत ,
व चमड़ी लटकी जाती है ।
चेत मुसाफिर टिकिट कटाले,
लाइन क्लियर होती है ।
हो जागो तैयार गाड़ी,
स्टेशन पर आती है ।।टेर।।
हाथ कान ने जवाब दीना ,
हाथो लकड़ी आती है ।
कमर तेरी टेडी होकर ,
सिंगल लाईन बताती है ।
हो जागो तैयार गाड़ी,
स्टेशन पर आती है ।।टेर।।
सगा संबधी छोड़कर भागे ,
माया साथ न आती है ।
धर्म कर्म की गठड़ी ले ल्यो,
साथ एक यही आती है ।
हो जागो तैयार गाड़ी,
स्टेशन पर आती है ।।टेर।।
ड्राइवर इसका मनीराम है ,
टिकिट गुरु से मिलता है ।
चेकर इसका धर्मराज है,
जीवन गाड़ी चलती है ।
हो जागो तैयार गाड़ी,
स्टेशन पर आती है ।।टेर।।
राजेश्वर कहे बार बार यह,
मनुष्य योनि नहीं मिलती है ।
गाड़ीश्वर ने झंडी हिलाई,
जन्म मरण तब टलता है ।
हो जागो तैयार गाड़ी,
स्टेशन पर आती है ।।टेर।।
चेतवानी भजनों की लिरिक्स आप यहाँ पर पढ़ सकते है:
- राजा भरथरी से अरज करे लिरिक्स
- दिल अपणै में सोचले समझ लिरिक्स
- हमें दिल की बीमारी है लिरिक्स
- कोई पीवो राम रस प्यासा भजन लिरिक्स














