“माँ ही मंदिर माँ ही पूजा” एक बेहद भावुक और हृदय को छू लेने वाला माँ पर आधारित भजन है। इस भजन में माँ की ममता, त्याग और महानता का सुंदर वर्णन किया गया है। गीत के शब्द बताते हैं कि इस संसार में माँ से बढ़कर कोई नहीं होता और माँ का स्थान भगवान से भी ऊँचा माना गया है।
माँ ही मंदिर माँ ही पूजा भजन लिरिक्स
दोहा :
रमता जोगी बहता पानी,
माँ की कहे कहानी,
माँ का नाम सदा रहता है,
बाकी सब कुछ फ़ानी।
माँ ही मंदिर माँ ही पूजा,
माँ ही मंदिर माँ ही पुजा,
माँ से बढ़ के कोई न दूजा,
माँ ही मंदिर माँ ही पुजा,
माँ ही मंदिर।।
माँ के पुण्य से जगत बना है,
ईश्वर को भी माँ ने जना है,
माँ ममता का एक कलश है,
जीवन ज्योत है अमृत रस है,
क्या अम्बर और क्या ये धरती,
माँ की तुलना हो नहीं सकती,
युग आते है युग जाते है,
माँ की गाथा दोहराते है,
बड़े बड़े ग्यानी कहते है,
माँ का रुतबा सबसे ऊँचा,
माँ ही मंदिर माँ ही पुजा,
माँ से बढ़ के कोई न दूजा।
मिट्टी हो गयी माँ की काया,
भटक रहा है फिर भी साया,
कड़ी धुप में सोच रही है,
लाल पे अपने कर दू छाया,
शूल बनी है माँ की विवशता,
व्याकुल है सूझे ना रस्ता,
सरल बहुत है कहना सुनना,
कठिन बड़ा ही हैं माँ बनना,
माँ ही मंदिर माँ ही पुजा,
माँ से बढ़ के कोई न दूजा।
जनम जनम की माँ दुखियारी,
करके हर कोशिश ये हारी,
भई बावरी उलझ गयी है,
बच्चे का सुख ढूंढ रही है,
भूख से मुन्ना तड़प रहा है,
मन का धीरज टूट गया है,
आँचल में है दूध की नदिया,
और आँखों मे नीर भरा है,
सब को सहारा देने वाली,
कौन बने अब तेरा सहारा।
माँ ही मंदिर माँ ही पूजा,
माँ ही मंदिर माँ ही पुजा,
माँ से बढ़ के कोई न दूजा,
माँ ही मंदिर माँ ही पुजा,
माँ ही मंदिर।।
Singer : Mohammad Aziz
अन्य लोकप्रिय भक्ति गीत लिरिक्स
- Top 20 Ram Bhajan With Lyrics in Hindi
- तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है लिरिक्स
- पायो जी मैंने राम रतन धन पायो लिरिक्स
- मेरा छोटा सा परिवार मेरे घर आओ एक बार लिरिक्स
- हुई आँख बंद और वो सपने में आया लिरिक्स
- कब लोगी राधे रानी हमरी खबरिया लिरिक्स
Maa Hi Mandir Maa Hi Pooja Lyrics
Maa Hi Mandir Maa Hi Pooja,
Maa Se Badh Ke Koi Na Dooja.
Maa Hi Mandir Maa Hi Pooja.
Ramta Jogi Bahta Paani,
Maa Ki Kahe Kahani,
Maa Ka Naam Sada Rehta Hai,
Baaki Sab Kuch Faani.
Maa Ke Punya Se Jagat Bana Hai,
Ishwar Ko Bhi Maa Ne Jana Hai,
Maa Mamta Ka Ek Kalash Hai,
Jeevan Jyot Hai Amrit Ras Hai.
Kya Ambar Aur Kya Ye Dharti,
Maa Ki Tulna Ho Nahi Sakti,
Yug Aate Hain Yug Jaate Hain,
Maa Ki Gatha Dohraate Hain.
Mitti Ho Gayi Maa Ki Kaya,
Bhatak Raha Hai Phir Bhi Saaya,
Kadi Dhoop Mein Soch Rahi Hai,
Laal Pe Apne Kar Dun Chhaya.
Janam Janam Ki Maa Dukhiyari,
Karke Har Koshish Ye Haari,
Bhookh Se Munna Tadap Raha Hai,
Man Ka Dheeraj Toot Gaya Hai.
माँ ही मंदिर माँ ही पूजा भजन लिरिक्स का भावार्थ
यह भजन माँ के त्याग, प्रेम और बलिदान को दर्शाता है। माँ अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई सह लेती है, लेकिन कभी शिकायत नहीं करती। इस भजन में माँ को मंदिर और पूजा के समान पवित्र बताया गया है।
भजन यह संदेश देता है कि माँ का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म है और माँ का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल उपहार है।
माँ ही मंदिर माँ ही पूजा भजन लिरिक्स क्यों लोकप्रिय है
यह भजन अपनी भावुकता और गहरे अर्थ के कारण लोगों के दिलों को छू जाता है। खासकर माँ के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए यह भजन बहुत पसंद किया जाता है।
मदर्स डे, भजन संध्या और पारिवारिक कार्यक्रमों में यह भजन अक्सर गाया जाता है।
FAQs – माँ ही मंदिर माँ ही पूजा भजन लिरिक्स
Q.1 माँ ही मंदिर माँ ही पूजा भजन लिरिक्स भजन किस पर आधारित है?
Ans. यह भजन माँ की ममता, त्याग और महानता पर आधारित है।
Q.2 इस भजन के गायक कौन हैं?
Ans. इस भजन को मोहम्मद अज़ीज़ जी ने गाया है।
Q.3 यह भजन इतना लोकप्रिय क्यों है?
Ans. क्योंकि इसमें माँ के निस्वार्थ प्रेम और संघर्ष का भावपूर्ण वर्णन किया गया है।
Q.4 क्या इस पोस्ट में English Lyrics भी उपलब्ध हैं?
Ans. हाँ, इस पोस्ट में Hindi और English (Roman) दोनों Lyrics दिए गए हैं।
अन्य लोकप्रिय माँ के भजन लिरिक्स
- तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है लिरिक्स
- मेरा छोटा सा परिवार मेरे घर आओ एक बार लिरिक्स
- मोहन तेरे चरणों में मेरा संसार हो जाए लिरिक्स
- पायो जी मैंने राम रतन धन पायो लिरिक्स
- जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को लिरिक्स














