ओम नाम का जप तू करले लिरिक्स

Shiv Bhajan Lyrics In Hindi 2026

ॐ नाम का जप तू करले,
सारे गम हर लेगा वो
आदिनाथ कैलाशपति हैं,
तेरे मन में बसा है जो,
देवो का वो महादेव,
वही महाकाल कहलाता है
उसके बनाये कालचक्र से,
कौन यहाँ बच पाता है
सृष्टि सारी जिसने बनाई,
नीलकंठ कहा जाता है
भक्तो पर संकट आये तो,
विष प्याला पी जाता है,
ॐ नाम का जप तू करले ।।टेर।।


दुनिया बड़ी ही झूठी है,
मैं दूर झूठ से रहा करू
मुझ पर विपदा जो आये,
तो जाकर शिव से कहा करू
क्या है भरोसा लोगों का,
यहाँ कौन कहाँ धोखा देदे
शिव से ही है प्रेम मेरा,
मैं शिव के भरोसे रहा करू
शिव के भरोसे रहा करू
ॐ नाम का जप तू करले ।।टेर।।


उम्मीद किसी से मत करना,
बस शिव के सहारे रहना तुम
पूछे कोई के कौन तेरा बस,
शिव को अपना कहना तुम
माना राहें मुश्किल हैं पर,
पार इन्हे कर जाना तुम
ॐ नाम जपते जपते हर
मुश्किल से तर जाना तुम
मुश्किल से तर जाना तुम
ॐ नाम का जप तू करले ।।टेर।।


दुनिया को छोड़ा मैंने बस,
शिव को ही अपनाया है
मतलब की इस दुनिया में,
बस शिव को अपना पाया है
शिव के दर वो भी आया,
जिसे दुनिया ने ठुकराया है
प्रीयू ने ये जो भी लिखा,
उसे शिव ने ही लिखवाया है
शिव ने ही लिखवाया है
ॐ नाम का जप तू करले ।।टेर।।


शिव को जिसने भी पूजा,
वो अमर रहा इतिहासों में
चाहे रावण हो या नंदी,
जाकर पढ़ो किताबों मैं
कुछ कष्टों से सीखा मैंने,
कुछ जीवन ने सिखाया है
मोह माया की दुनिया में,
बस शिव को अपना पाया है
शिव को अपना पाया है
ॐ नाम का जप तू करले ।।टेर।।


Singer & Lyrics: Priyanka Chaudhary

प्रेषक : प्रेम जी


अन्य महाशिवरात्रि के सम्पूर्ण भजन यहाँ देखें


Om naam ka jap tu kar le Lyrics

Om naam ka jap tu kar le,
Saare gham har lega wo
Aadinath Kailashpati hain,
Tere mann mein basa hai jo
Devo ka wo Mahadev,
Wahi Mahakaal kehlaata hai
Uske banaaye kaalchakra se,
Kaun yahaan bach paata hai
Srishti saari jisne banaai,
Neelkanth kaha jaata hai
Bhakton par sankat aaye to,
Vish pyaala pee jaata hai
Om naam ka jap tu kar le ।।


Duniya badi hi jhoothi hai,
Main door jhooth se raha karoon
Mujh par vipda jo aaye,
To jaakar Shiv se kaha karoon
Kya hai bharosa logon ka,
Yahaan kaun kahaan dhokha de de
Shiv se hi hai prem mera,
Main Shiv ke bharose raha karoon
Shiv ke bharose raha karoon
Om naam ka jap tu kar le।।


Ummeed kisi se mat karna,
Bas Shiv ke sahaare rehna tum
Poochhe koi ke kaun tera bas,
Shiv ko apna kehna tum
Maana raahen mushkil hain par,
Paar inhe kar jaana tum
Om naam japte japte har
Mushkil se tar jaana tum
Mushkil se tar jaana tum
Om naam ka jap tu kar le ।।


Duniya ko chhoda maine bas,
Shiv ko hi apnaaya hai
Matlab ki is duniya mein,
Bas Shiv ko apna paaya hai
Shiv ke dar wo bhi aaya,
Jise duniya ne thukraaya hai
Priyu ne ye jo bhi likha,
Use Shiv ne hi likhwaaya hai
Shiv ne hi likhwaaya hai
Om naam ka jap tu kar le ।।


Shiv ko jisne bhi pooja,
Wo amar raha itihaason mein
Chaahe Raavan ho ya Nandi,
Jaakar padho kitaabon mein
Kuch kashton se seekha maine,
Kuch jeevan ne sikhaaya hai
Moh-maaya ki duniya mein,
Bas Shiv ko apna paaya hai
Shiv ko apna paaya hai
Om naam ka jap tu kar le ।।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. इस भजन का मुख्य संदेश क्या है?

Answer: इस भजन का मुख्य संदेश ॐ नाम का जप, भगवान शिव पर पूर्ण विश्वास, और मोह-माया से दूर रहकर भक्ति के मार्ग पर चलना है।

2. “ॐ नाम का जप” क्यों महत्वपूर्ण बताया गया है?

Answer: “ॐ” को सबसे पवित्र और शक्तिशाली मंत्र माना गया है। इसका जप मन को शांति देता है और साधक को भगवान शिव के और निकट लाता है।

3. शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है?

Answer: समुद्र मंथन के समय जब विष निकला, तब सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने विषपान किया। इसी कारण उनका कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए।

4. भजन में दुनिया को झूठी क्यों कहा गया है?

Answer: यहाँ दुनिया को झूठी इसलिए कहा गया है क्योंकि यह स्वार्थ, लालच और मोह-माया से भरी हुई है, जो स्थायी नहीं है। इसके विपरीत शिव शाश्वत सत्य हैं।

5. क्या यह भजन केवल दुःख के समय के लिए है?

Answer: नहीं, यह भजन केवल दुःख ही नहीं बल्कि सुख, संघर्ष और जीवन के हर पड़ाव में भगवान शिव का स्मरण करने की प्रेरणा देता है।

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button