श्यामा आन बसों बृन्दावन में हिंदी लिरिक्स

Shyama Aan Baso Vrindavan Mein Lyrics

श्यामा आन बसों बृन्दावन में,
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में ।
श्यामा रस्ते में बाग़ लगा जाना,
फूल बीदूंगी तेरी माला के लिए ।
तेरी बाट निहारु कुंजन में,
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में ॥टेर॥

श्यामा रस्ते मे कुआ खुदवा जाना,
मई तो नीर भरुंगी तेरे लिए।
मे तुझे नहलाउंगी मल-मल के,
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में ॥टेर॥

श्यामा मुरली मधुर सुना जाना,
मोहे आके दरश दिखा जाना ।
तेरी सूरत बसी है अखियन में,
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में
श्यामा आन बसों ॥टेर॥

श्यामा बृन्दावन में आ जाना,
आकर के रास रचा जाना ।
सूनी गोकुल की गलियन मे,
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में
श्यामा आन बसों ॥टेर॥

श्यामा माखन चुराने आ जाना,
आकर के दही बिखरा जाना ।
बस आप रहो मेरे मन में,
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में
श्यामा आन बसों ॥टेर॥

श्री कृष्ण जी के नये लिरिक्स आप यहाँ पर पढ़ सकते है:

  1. मेरा नील वरण सा श्याम भजन लिरिक्स
  2. तू तो बड़े भागन है राधा भजन लिरिक्स
  3. मेरी ज़िन्दगी सवर जाए भजन लिरिक्स

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button