Rang Rangeela Fagan Aaya Jhoom Raha Sansar Hai
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है ।।टेर।।
खूब सजा दरबार है,
खूब सजा सरकार है,
सिंहासन पर बैठा हुआ,
हंस रहा लखदातार है,
स्वर्ग के जैसे लगे नज़ारा,
इतर की फुहार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है ।।
दूर दूर से दीवाने,
खाटू नगरी आये है,
रींगस से पैदल चलकर,
संग निशान लाये है,
चारो दिशाओं में बाबा की,
गूँज रही जयकार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है ।।
ढोल नगाड़े चंग बजे,
गा रहे सभी धमाल है,
पिचकारी है हाथ में,
उड़ रहा रंग गुलाल है,
कहता ‘मोहित’ प्रेम रंग का,
ऐसा ये उपहार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है ।।
रंग रंगीला फागण आया,
झूम रहा संसार है,
होली का त्यौहार है,
रंगो की बहार है ।।
Singer – Mayank Aggarwal
Lyricist – Alok & Mohit
श्री खाटूश्याम जी के नये लिरिक्स आप यहाँ पर पढ़ सकते है:
- कटे घड़ायो गजरो ओ कटे घडायो बाजू
- मेरा नील वरण सा श्याम भजन लिरिक्स
- करता हु में वंदना नत सिर बारम्बार लिरिक्स
- मेरी ज़िन्दगी सवर जाए भजन लिरिक्स
- होरी में मेरे अइयो सांवरिया हिंदी लिरिक्स भजन














