ऐसा प्यार बहा दे मैया भजन लिरिक्स

Aisa Pyar Bahade Maiya Lyrics

।। दोहा ।।

या देवी सर्वभूतेषू दया रूपेण संस्थिता ,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

दुर्गा दुर्गति दूर कर, मंगल कर सब काज,
मन मंदिर उज्जवल करो, कृपा कर के आज।।


ऐसा प्यार बहा दे मैया ,
चरणों से लग जाऊँ मैं,
सब अंधकार मिटा दे मैया,
दर्श तेरा कर पाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया.
चरणों से लग जाऊँ मैं
।।टेर।।


जग में आकर जग को मैया,
अब तक न पहचान सका,
क्यों आया हूँ कहाँ है जाना ,
ये भी न मैं जान सका,
तू है अगम अगोचर मैया,
कहो कैसे लख पाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया,
चरणों से लग जाऊँ मैं
।।1।।


कर कृपा जगदम्ब भवानी,
मैं बालक नादान हूँ,
नहीं अराधन जप तप जानूँ,
मैं अवगुण की खान हूँ,
दे ऐसा बरदान हे मैया,
सुमिरन तेरा गाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया,
चरणों से लग जाऊँ मैं
।।2।।


मैं बालक तू मैया मेरी,
निशदिन तेरी ओट है,
तेरी कृपा ही में मेरी,
भीतर जो भी खोट है,
शरण लगा लो मुझको मैया,
तुझपे बलि-बलि जाऊँ मैं,
ऐसा प्यार बहा दे मैया,
चरणों से लग जाऊँ मैं
।।3।।

Singer : Dhiraj Kant

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button