Dayavan Prabhu Ko Bhula Dene Wale Lyrics
दयावान प्रभु को,
भुला देने वाले,
आखिर तेरा क्या,
ठिकाना बनेगा,
आएगा जब रे,
बुलावा वहां से
कोई न कोई तो,
बहाना बनेगा,
दया वान प्रभु को,
भुला देने वाले ।।टेर।।
जो प्रेम तुझको,
लुटाना था प्रभु पे,
वो प्रेम तुमने,
लुटाया जगत में,
आएगा एक दिन,
ऐसा भी मौका,
दुश्मन तेरा ये,
जमाना बनेगा,
दया वान प्रभु को,
भुला देने वाले ।।टेर।।
जब तक है सांसे,
भजन उनका कर ले,
सदा उर में ईश्वर की,
तस्वीर भर ले,
अच्छा बुरा तेरे,
सारे कर्म का,
तेरे बाद तेरा,
फ़साना बनेगा,
दया वान प्रभु को,
भुला देने वाले ।।टेर।।
करना कठिन है,
सहना कठिन है,
भक्ति की राहों पे,
चलना कठिन है,
उन्ही को मिलेगी,
ईश्वर की भक्ति,
जो दिल से प्रभु का,
दीवाना बनेगा,
दया वान प्रभु को,
भुला देने वाले ।।टेर।।
दयावान प्रभु को,
भुला देने वाले,
आखिर तेरा क्या,
ठिकाना बनेगा,
आएगा जब रे,
बुलावा वहां से
कोई न कोई तो,
बहाना बनेगा,
दया वान प्रभु को,
भुला देने वाले ।।टेर।।
Singer – Dhiraj Kant Ji
Lyrics – Shri Fanibhushan Ji









