Daras Dedo Raghunandan Lyrics Bhajan
आ गए आ गए तुम्हारे दरबार,
दरस दे दो रघुनंदन,
दरश देदो रघुनंदन ।।टेर।।
बड़ी दूर से आये है चल के,
तुम्हरी अवध नगरिया,
अवध बिहारी अब तो मोपे,
डारो कृपा नजरिया,
सो होजे होजे जन्म साकार,
दरश देदो रघुनंदन ।।टेर।।
धन्य भाग भारत भूमि के,
राम लला जु पधारे,
झूठे बेर खाये सबरी के,
केवट चरण पखारे,
इनकी महिमा को है नैया पार,
दरश देदो रघुनंदन ।।टेर।।
माथे मुकुट कान में कुंडल,
गले में माला सोहे,
सियरघुवर की प्यारी जोड़ी,
सबके मन को मोहे,
प्यारो प्यारो करे सिंगार,
दरश देदो रघुनंदन ।।टेर।।
Singer – Priyanka Chaudhary














