अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार लिरिक्स

Ab Saup Diya Is Jeevan Ka Lyrics

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में,

है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।


मेरा निश्चय है बस एक यही,
एक बार तुम्हे पा जाऊं मैं,

अर्पण करदूँ दुनिया भर का,
सब प्यार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।


जो जग में रहूँ तो ऐसे रहूँ,
जैसे जल में कमल का फूल रहे,

मेरे सब गुण दोष समर्पित हों,
करतार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।


यदि मानव का मुझे जन्म मिले,
तो तेरे चरणों का पुजारी बनूँ,

इस पूजा की एक एक रग का,
हो तार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।


जब जब संसार का कैदी बनू,
निष्काम भाव से कऱम करूँ,

फिर अंत समय में प्राण तजूं,
निराकार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।


मुझ में तुझ में बस भेद यही,
मैं नर हूँ तुम नारायण हो,

मैं हूँ संसार के हाथों में,
संसार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।


अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में,

है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में ।।टेर।।

Singer: Anup Ji Jalota

Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button