जीण भवानी नैया लगा दे किनारे भजन लिरिक्स

Jeen Bhawani Naiya Laga De Kinare Bhajan

तर्ज – जनम जनम का साथ है


जीण भवानी नैया लगा दे किनारे,

लगा दे किनारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे,
रो रो के ये बालक तेरा,
कबसे तुझे पुकारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे।।


तेज बहुत है जीण माँ,
ये तूफान का धारा,
टूट गई पतवार भी,
दूर बहुत है किनारा,
कौन तेरे बिन जीण भवानी,
मुझको पार उतारे,
जीण भवानी नैया लगा दे किनारें,
लगा दे किनारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे ।।


दिप जला दे आस का,
मुझको राह दिखा दे,
ज्वाला माई तू जरा,
बुझती ज्योत जला दे,
चारो ओर से घेर रहे,
माँ दुःख के अंधियारे,
जीण भवानी नैया लगा दे किनारें,
लगा दे किनारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे ।।


चाहे मैं नादान हूँ,
बेटा हूँ मैं तुम्हारा,
काहे फिराओ हे माँ,
दर दर मुझे आवारा,
मेरे जीवन की है नैया ये,
मैया तेरे सहारे,
जीण भवानी नैया लगा दे किनारें,
लगा दे किनारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे ।।


नगरी नगरी घूम ली,
माँ देखे द्वारे द्वारे,
जबसे देखे जीण माँ,
तेरे दर के नज़ारे,
मन चाहे तेरे द्वार पे ‘राजू’,
सारी उमर गुजारे,
जीण भवानी नैया लगा दे किनारें,
लगा दे किनारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे ।।


जीण भवानी नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे,
रो रो के ये बालक तेरा,
कबसे तुझे पुकारे,
पहाड़ो वाली नैया लगा दे किनारे,
लगा दे किनारे ।।


Singer: Rajkumar Ji


Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button