क्यूँ गुमान करे, काया का मन मेरे लिरिक्स

Kyun Guman Kare Kaya Ka Man Mere Lyrics

तर्ज़ – ज़िन्दगी का सफर है ये कैसा

क्यूँ गुमान करे काया का मन मेरे,
एक दिन छोड़ कर ये जहाँ जाना है,
नाम गुरु का सुमिर मन मेरे बावरे,
एक दिन छोड़ कर ये जहाँ जाना है ।।


तूने संसार को तो है चाहा मगर,
नाम प्रभु का है तूने तो ध्याया नही,
मोह ममता में तू तो फँसा ही रहा,
ज्ञान गुरु का हिरदय लगाया नही,
मौत नाचे तेरे सर पे ओ बावरे,
एक दिन छोड़ कर ये जहाँ जाना है ।।


आयेगा जब बुलावा तेरा बावरे,
छोड़ के इस जहाँ को जाएगा तू,
साथ जाएगा ना एक तिनका कोई,
प्यारे रो रो बहुत पछताएगा तू,
आज से अभी से लग जा तू राम में,
एक दिन छोड़ कर ये जहाँ जाना है ।।


क्यूँ गुमान करे काया का मन मेरे,
एक दिन छोड़ कर ये जहाँ जाना है,
नाम गुरु का सुमिर मन मेरे बावरे,
एक दिन छोड़ कर ये जहाँ जाना है ।।

लेखक – रुद्रांश जांगिड


Follow & Join Our Community

Related Posts

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button