ठुमक ठुमक चले, श्याम बाजे पैजनियाँ भजन लिरिक्स |
Thumak Thumak Chale, Shyam Baaje Paijniyan Bhajan Lyrics
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ
गूँजा यशोदाजी का धाम बाजे पैजनियाँ
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ
श्याम सलोने की उतारो नजरिया,
हौले हौले से चले लचके कमरिया,
देख रही देखरही गैपियाँ तमाम बाजे पैजनियाँ,
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ,
गूँजा यशोदाजी का धाम बाजे पैजनियाँ,
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ
नन्हा सा कान्हा नन्हीं बंसी बजाये,
बंसी बजाये ऐसी सुधबुध भुलाये,
बंसी है कान्हा की गुलाम बाजे पैजनियाँ
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ
गूँजा यशोदाजी का धाम बाजे पैजनियाँ
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ
प्यारा है प्यारा बड़ा किशन कन्हैइया,
मइया जशोदा लेती सौ सौ बलइया,
मइया के 2घर में सुबह साम बाजे पैजनियाँ,
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ,
गूँजा यशोदाजी का धाम बाजे पैजनियाँ,
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ
मोरमुकुट सजा माथे किशन के,
काली घटा से काले काजल नयन के,
लगता है लगता सलोना घनश्याम बाजे पैजनियाँ,
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ,
गूँजा यशोदाजी का धाम बाजे पैजनियाँ,
ठुमक ठुमक चले श्याम बाजे पैजनियाँ














